Fastblitz 24

छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र की पीटकर हत्या

प्रयागराज। खीरी में सोमवार को स्कूल से अपनी चचेरी बहन के साथ लौट रहे 10वीं के एक छात्र का कॉलेज के दूसरे समुदाय के छात्रों से विवाद हो गया। छेड़खानी का विरोध करने पर उन लड़कों ने छात्र को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। देर रात तक जाम लगा रहा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस आयुक्त समेत कई अफसर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामला छात्रों के विवाद का है। वहीं छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों के साथ ग्राम प्रधान ने उसे पीटा है।

खीरी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर परमानंद इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। उसके कॉलेज में उसकी चचेरी बहन 9वीं में पढ़ती है। सोमवार को कॉलेज में किसी बात पर दूसरे समुदाय के छात्रों से विवाद हो गया। उस वक्त मामला शांत करा दिया गया।

कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्र चचेरी बहन के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दूसरे समुदाय के लड़कों ने उसकी चचेरी बहन पर फब्तियां कसी, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने छात्र पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने छेड़खानी से किया इनकार

छात्रों का कॉलेज में विवाद हुआ था। उसी विवाद में उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने पटरी से हमला कर दिया। जख्मी छात्र को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छेड़खानी की किसी ने अफवाह फैला दी थी। ये गलत है।- संतोष मीना, डीसीपी, यमुनापार । 

जिसके बाद छात्र के परिजन सड़क पर आ गए। हंगामा बढ़ने पर दुकानें बंद हो गईं।

आरोप है कि ग्राम प्रधान खीरी मोहम्मद यूसुफ भी घटना स्थल के समेंप बैठे थे। जैसे ही बहन के घसीटने की शिकायत किशोर ने लोगों से की तो घसीटने वाले छात्रों सहित मौजूद गांव के अन्य लोगों ने मिलकर किशोर की जमकर पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ से छात्रा ने गिडगिडाते हुए बचाने के लिए पैर पकड़ लिया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। शामिल अन्य छात्र, ग्राम प्रधान और अन्य लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस कमिश्नर ने बताया की तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।

देर रात प्रधान, नाबालिग व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के मुताबिक तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love