अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (2 पद), कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव (प्रशासन) का कर दिया भाग्य का फैसला
जौनपुर। तहसील मछलीशहर अधिवक्ता समिति के 6 पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। कुल 300 मतदाताओं में से 285 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 6 पदों के लिए मुकाबला था। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं हुबेदार पटेल, महामंत्री पद पर आलोक कुमार विश्वकर्मा, अवनींद्र दूबे एवं नंदलाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश प्रताप सिंह और संजीव चौधरी मैदान में थे। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक अनुभव) के दो पदों के लिए अशोक कुमार मिश्रा, जितेंद्र प्रताप यादव और राजेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप श्रीवास्तव और सतीश कुमार, तथा संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद के लिए अनुराग श्रीवास्तव और राम सिंह पटेल के बीच टक्कर थी।
एल्डर्स कमेटी/चुनाव संचालन समिति के दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, ब्रह्मदेव शुक्ल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव और पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में मतदान संपन्न हुआ। तहसील परिसर में क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा और प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह सहित भारी पुलिस बल की तैनाती रही।
मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिवक्ता भवन में चली। मतों की गणना 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा का इंतजार मंगलवार रहेगा।