पुस्तक भारतीय इतिहास को आकार देने वाली महिलाओं के योगदान को सामने लाने का बेहतरीन प्रयास: प्रो. वंदना सिंह
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शुक्रवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की शिक्षिका डॉ. सोनम झा द्वारा लिखित पुस्तक *ट्रेलब्लेजर्स: इंस्पायरिंग वुमन ऑफ इंडिया’** का विमोचन किया।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय इतिहास को आकार देने वाली महिलाओं के योगदान को सामने लाने का बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि इन महिलाओं ने बाधाओं को तोड़ते हुए साहस, करुणा और दृढ़ता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
डॉ. सोनम झा ने बताया कि यह पुस्तक **ऑरेंज पब्लिकेशन** द्वारा प्रकाशित की गई है। इसमें रानी दुर्गावती, मैत्रेयी, गार्गी वाचकनवी, चाँद बीबी, अहिल्याबाई, रजिया सुल्तान, मीराबाई, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, मैरी कॉम, किरण बेदी और मदर टेरेसा जैसी महान विभूतियों के जीवन संघर्षों और योगदानों को विस्तार से वर्णित किया गया है।
इस विमोचन समारोह में संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, प्रो. नूपुर गोयल, डॉ. विकास चौरसिया, रिचा सिंह और प्रियंका जायसवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।