जौनपुर: जफराबाद थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाने में दर्ज मुक़दमा संख्या 05/2025, धारा 333/74/351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम के एक मामले में करन राजभर पुत्र कलपू राजभर नामक वांछित था। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की। उपनिरीक्षक उमेशचन्द्र पाण्डेय और पुलिस बल की टीम ने अभियुक्त करन राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

Author: fastblitz24



