जौनपुर:भारत विकास परिषद द्वारा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में रासमंडल स्थित विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण और एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्वामी जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अल्प आयु में ही पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। सचिव सतेंद्र अग्रहरी ने शिकागो में उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन को विस्तार से बताया। सभासद नंदलाल यादव ने सभी से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह, संतोष अग्रहरी, शरद साहू, डॉ. दिवाकर गुप्ता, संजय साहू, दीपक केशरी, ध्रुव जायसवाल, अजय गुप्ता सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे। प्रकल्प प्रमुख प्रभात भाटिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


Author: fastblitz24



