Fastblitz 24

विधायक ने महिलाओं को उनके हक-अधिकारों के प्रति जागरूक किया

 

महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं:डॉ. रागिनी सोनकर 

 

जौनपुर :मछलीशहर क्षेत्र के नदियांव बड़ेरी में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने अपने नवनिर्मित आवास पर संभव सुकांत वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मछलीशहर ब्लॉक क्षेत्र की महिलाओं को उनके हक-अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से नारी सुरक्षा और नारी सम्मान पर विशेष प्रकाश डाला गया।

 

महिलाओं की भागीदारी

 

इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने विधायक रागिनी सोनकर के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना

 

इस अवसर पर कैलाश सोनकर (पूर्व विधायक अजगरा), बबिता सोनकर (जिला पंचायत सदस्य), सूर्यभान यादव (विधानसभा अध्यक्ष मछलीशहर), सुनिधी चौहान, सरस्वती बिंद, सुनीता मौर्य, शमसिदा बेगम, बिंदु यादव, विवेक यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), नन्हे लाल यादव (ब्लॉक अध्यक्ष मछलीशहर), अभिमन्यु यादव (पूर्व प्रमुख मडियाहूं), भारत यादव (ब्लॉक अध्यक्ष मड़ियाहूं), अरविंद यादव, श्याम जी यादव, सोनू यादव, विरेन्द्र यादव, मोनू यादव, मनोज यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज