Fastblitz 24

दबंगों के खौफ से महिला का परिवार पलायन को मजबूर

जौनपुरबक्सा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव की एक महिला न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। महिला ने प्रदेश सरकार समेत जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में न्याय की गुहार लगाई है।

घटना 10 फरवरी की है। साफिया बानो पत्नी रियाज अहमद घर से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। उसी समय गांव के कुछ दबंग उसके पास पहुंचकर छेड़खानी की। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसे बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया।

महिला का आरोप है कि जब वह थाने गई तो पुलिस ने मनमानी ढंग से प्रार्थना पत्र लिखकर अंगूठा निशान लगवा लिया। पुलिस ने मामले की लीपापोती करते हुए मारपीट, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने के कारण आए दिन महिला और उसके परिवार को बराबर जान से मारने की धमकी दबंग घर पर चढ़ कर दे रहे हैं। जिसके कारण अब महिला का परिवार गांव से पलायन करने की तैयारी में लगा हुआ है। पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love