Fastblitz 24

जौनपुर में हनुमान घाट पर मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

जौनपुरहनुमान घाट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज व भारत माता के चित्र पर सेना अध्यक्ष महेश कुमार व डॉ. मदन मोहन वर्मा ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।

मराठी समाज के प्रदेश महामंत्री धीरज पाटिल ने सभी को संबोधित कर शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी जात-पात, बोली-भाषा के नाम से बहुत बंट चुके हैं, अब एक होने की जरूरत है।

कार्यक्रम में राष्ट्रवीर सेना उपाध्यक्ष रोहित साहू, नीरज सेठ, हिमाचल सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, सियाराम, डॉ. सूरज जायसवाल, अभिषेक मोदनवाल, सचिन तोड़वकर, मंगल सेठ, चंदन सोनी, संतोष सावंत आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रवीर सेना अध्यक्ष ने सभी से आग्रह किया कि अपने कीमती समय से कुछ समय निकालकर अपने महापुरुषों की जीवनी को पढ़ें।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love