Fastblitz 24

13 वर्षीय किशोर की बर्बर हत्या, शरीर पर 90 से अधिक घाव

कानपुर: अरौल थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोर की बर्बर हत्या का मामला सामने आया है। किशोर के शरीर पर 90 से अधिक घाव पाए गए हैं, जिसमें हाथ-पैर की हड्डियां टूटी हुई हैं और गुप्तांगों पर भी गंभीर चोटें हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी इस क्रूरता को देखकर स्तब्ध रह गए।

अरौल थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवकों ने 13 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां उन्होंने किशोर के साथ कुकर्म किया और विरोध करने पर रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद, सरिये से वार कर किशोर की खोपड़ी खोल डाली और पूरे शरीर को पेचकस से गोद डाला। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया।

पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने घटना को अपहरण का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी के रूप में हुई है।

शुक्रवार को उर्सला के डॉ. आर.एन. यादव और डॉ. अनुपम सचान के पैनल ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर के शरीर पर 90 से अधिक घाव मिले हैं। आरोपियों ने किशोर के हाथ-पैर की हड्डियां तोड़ दी थीं और गुप्तांगों पर भी गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसी बर्बरता कभी नहीं देखी।

पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस अभिरक्षा में गांव ले जाया गया, जहां मृतक के पिता ने अपने खेतों के कब्रिस्तान में शव को दफना दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में धाराएं बढ़ाने के साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love