Fastblitz 24

मुकुंदीपुर में श्रीरामचरितमानस पाठ का भव्य समापन

जौनपुरसिकरारा क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यह पवित्र अनुष्ठान मुकुंदीपुर निवासी और बिहार के सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश विनोद कुमार मिश्रा के संयोजन में आयोजित किया गया था। विनोद मिश्रा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं।

इस धार्मिक आयोजन में जिले के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। महंत आत्मानंद सरस्वती जी महाराज (महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा, नासिक) का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, कांग्रेस के मल्हनी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मंगल मिश्रा गुरु और भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्कंद पटेल शामिल थे।

पूर्व चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स गौरीशंकर सिंह, पूर्व जिला जज यशवंत कुमार, पूर्व तहसीलदार साधु शरण उपाध्याय, पूर्व प्रमुख कुलदीप पांडे, राम दयाल द्विवेदी, शरद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पंधारी यादव, राम कुमार यादव, केश जीत यादव, राजा सिंह, अवनीश उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, देवेंद्र तिवारी, अमृत लाल यादव, संजय कुमार सिंह, प्रेम चंद्र पांडे, उमाकांत यादव, पी.एन. सिंह, लालजी यादव, गुड्डू यादव और अरविंद यादव भी उपस्थित थे।

पूर्व ग्राम प्रधान विमला मिश्रा, अधिवक्ता ममता शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, प्रेम शुक्ला और श्रीप्रकाश शुक्ला समेत अन्य परिजनों ने भी आयोजन में भाग लिया।

रामचरितमानस पाठ के दौरान पूरा गांव भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। सुंदरकांड, चौपाइयों और भजनों की गूंज से वातावरण दिव्य हो गया। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर श्रीराम के पावन चरित्र का श्रवण किया और कीर्तन में पूरी श्रद्धा से भाग लिया।

रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजन में आए सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान की प्रशंसा की और इसे आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बताया।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love