ड्यूटी की वापस लौट रहे थे घर,
मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
जौनपुर: तेजीबाजार थाना अंतर्गत करछुली गांव निवासी विनोद सिंह (उम्र 54 वर्ष) की बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विनोद सिंह सीतापुर जनपद में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर तैनात थे।
बृहस्पतिवार की रात विनोद सिंह नैमिषारण्य मंदिर से स्पेशल ड्यूटी से घर लौट रहे थे। बाराबंकी जनपद के सफेदाबाद के निकट पहुंचते ही उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विनोद सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
विनोद सिंह के परिवार में उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा पीसीएस की तैयारी कर रहा है। उनके घर पर सगे संबंधियों और गांव वालों का आना-जाना लगा हुआ है।
गांव वालों ने बताया कि विनोद सिंह बहुत ही नेक दिल इंसान थे। गांव वाले उन्हें बहुत मानते थे और विनोद सिंह भी गांव वालों का बहुत सम्मान करते थे।

Author: fastblitz24



