जौनपुर: पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के छोटे सुपुत्र एवं शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के अनुज युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह के हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार वालों को सहनशीलता प्रदान करें। उक्त बातें उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कही है।
जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि दुर्गेश सिंह जी का निधन जौनपुर से लेकर मुंबई उद्योग व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल जौनपुर शोक संतप्त परिवार के साथ है।

प्रेस के माध्यम से शोक व्यक्त करने वालों में जिला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार साहू, महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा आदि ने दुर्गेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस आशय की जानकारी जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।
दुर्गेश सिंह के आकस्मिक निधन से जौनपुर और मुंबई के उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें युवा और ऊर्जावान उद्योगपति के रूप में जाना जाता था। उनके निधन को उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
दुर्गेश सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके परिवार और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

Author: fastblitz24



