जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कजगांव नगर में शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थल पर पुलिस बूथ के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जफराबाद थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने विधिवत रूप से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि इस पुलिस बूथ का निर्माण स्थानीय लोगों के विशेष सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह स्थल पूर्व में निर्जन था, जहां सुरक्षा व्यवस्था की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि पुलिस बूथ के निर्माण से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। यह बूथ न केवल पुलिस की उपस्थिति को सुनिश्चित करेगा, बल्कि लोगों में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करेगा। इससे स्थानीय निवासियों को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
इस मौके पर दरोगा धनुषधारी पाण्डेय, अरविंद कुमार पटेल, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल कृष्णा सिंह, डी.के. सिंह, आनंद गौतम, विनय गुप्ता, सुरेश मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Author: fastblitz24



