Fastblitz 24

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजा हर-हर महादेव

जौनपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को जिले भर में भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से नगर की गलियां गूंज उठीं। हाथी, घोड़े, डमरू और शंखनाद के साथ निकली शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर वर्ग, उम्र और समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जुलूस में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और बजरंग बली की झांकियों में बाल कलाकार सजे हुए थे। शोभायात्रा की शुरुआत से पहले आरती, माल्यार्पण और प्रसाद वितरण कर प्रभु राम के कार्य में लोगों को प्रेरित किया गया।

नगर पंचायत खेतासराय में धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, कृष्ण मुरारी मौर्य, और नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों युवा और बच्चे शोभायात्रा का हिस्सा बने।

जुलूस में शामिल प्रमुख लोग थे — अतुल गुप्ता, राहुल बरनवाल, रॉबिंस गुप्ता, विवेक जायसवाल, मनीष सिंह, किशन जायसवाल, संजीव गुप्ता, डॉ. अमलेन्द्र गुप्ता। दोपहर को गोला बाजार से निकला यह जुलूस मुख्य चौराहे, कृष्णा नगर, दुर्गा मंदिर रोड और पुरानी बाजार होते हुए प्राचीन काली मंदिर पहुंचा, जहां प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की आरती की गई। अंतिम पड़ाव खेतासराय कस्बे के हनुमान मंदिर रहा, जहां से यात्रा गोला बाजार लौटकर संपन्न हुई।

बरसठी में राहुल मोदनवाल के नेतृत्व में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत नरसिंह मंदिर से हुई, जहां विश्व हिन्दू परिषद के मछलीशहर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने आरती उतार कर शुभारंभ किया। यात्रा में रथ, डीजे और रामभक्तों की टोली कस्बे में भ्रमण करते हुए शामिल रही।

यात्रा में मौजूद प्रमुख लोग थे — फागूलाल पांडेय, ओमकार चौहान, सभाजीत दुबे, निर्मल तिवारी, ब्रह्मदेव, अनिल सिंह, अरुण सिंह, संतोष सिंह, बाबा दुबे, महेंद्र प्रताप सिंह, राममकान्त सिंह और शुभम तिवारी।स्थानीय राम जानकी मंदिर, जंघई बाजार से रामनवमी पर अपराह्न 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा रेलवे फाटक, स्टेशन, कॉलोनी, बाबा नगर, जंघई बाजार होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त हुई।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयघोषों के साथ भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था में उप निरीक्षक निखिलेश तिवारी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। आयोजन में राजू सिंह, बाबा शर्मा, नीरज मिश्रा, सुनील मिश्रा और राजकुमार आदि शामिल रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज