Fastblitz 24

रामनवमी पर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भक्तों के लिए शीतल पेय शिविर का आयोजन

जौनपुररामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के स्वागत हेतु भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कोतवाली चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के सामने शीतल पेय (शरबत) वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य की शुरुआत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य द्वारा विधिवत पूजन व माल्यार्पण के साथ की गई।

शिविर के शुभारंभ से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। इसके पश्चात व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. रामसूरत मौर्य का स्वागत माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहनाकर किया। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ‘रिंकू’ द्वारा श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक चंद्र प्रताप सोनी का अभिनंदन किया गया।

अतिथियों के रूप में उपस्थित अमित सिंह वत्स एवं सुभाष कुशवाहा का स्वागत क्रमशः अजय गुप्ता एवं अमित जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. मौर्य ने कहा कि व्यापार मंडल का यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है। भीषण गर्मी में रामभक्तों को शीतल जल व शरबत प्रदान कर संगठन ने पुण्य का कार्य किया है।

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हितों के साथ-साथ सामाजिक सेवा के लिए भी सक्रिय रहता है। उन्होंने बताया कि नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं एवं शिविर में पधारे सभी अतिथियों को शीतल शरबत पिलाकर स्वागत किया गया।

शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक विंध्याचल सिंह, चंद्र प्रताप सोनी, भाजपा नेता अमित सिंह वत्स, सुभाष कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम मोहन अग्रवाल, रविंद्र सिंह ‘राजू दादा’, गीतांजलि संस्था के पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी राजदेव यादव, प्रसिद्ध भजन गायक रविंद्र सिंह ‘ज्योति’, मंच संचालक अवनिंद्र तिवारी, भाजपा नगर उत्तरी अध्यक्ष श्रीमती सारिका सोनी एवं दक्षिणी अध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद, नेता अमित श्रीवास्तव, बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू आदि उपस्थित रहे।

शिविर संचालन में सहकार भारती अध्यक्ष व व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रवि अग्रहरि, जिला युवा अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री अमिताश गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल, युवा महामंत्री योगेश साहू, विजय केडिया, रूप नारायण माली, संतोष साहू, राजेंद्र खत्री, संदीप साहू, अनिल हरलालका, रितेश साहू, अनुज वर्मा, दीपक केडिया, अशोक मौर्य, विनोद ओमर, नीरज विश्वकर्मा, विनोद सेतिया, राम सोंथालिया, महेश साहू, नितिन सोनकर, राजेंद्र स्वर्णकार, हेमंत सिंह, यशवीर सिंह, दिलीप साहू, प्रमोद मौर्या सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

 

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज