Fastblitz 24

बाबूगंज से निकली भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा

जौनपुरअक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बाबूगंज से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में निकाली गई इस शोभायात्रा की शुरुआत ग्राम प्रधान धीरज चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह और राय अभय सिंह द्वारा भगवान परशुराम के पताका लहराकर एवं स्वामी जगद्गुरु सुरेषाचार्य जी महाराज के मंत्रोच्चारण के साथ की गई।

शोभायात्रा रथ, डीजे और भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी के साथ प्रारंभ हुई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.सी. पाण्डेय के आह्वान पर जिले में यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

शोभायात्रा बाबूगंज बाजार, भवानीगढ़, सराय पड़री, लोहिंदा चौराहा, महराजगंज पड़ाव, गद्दोपुर बाजार, ठेंगहा बाजार होते हुए चारों धाम मां शारदा परशुराम मंदिर पहुंची। वहां पुजारी सुनील मिश्र की अगुवाई में अमित पाण्डेय द्वारा भगवान की दिव्य मूर्ति का पूजन किया गया।

इसके पश्चात यात्रा ढेमा, खजूरन, बदलापुर चौराहा, सरोखनपुर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पर पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर जौनपुर शहर के लिए प्रस्थान किया।

यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया। स्वागत करने वालों में अखंड राजपूताना संघ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, अरुण सिंह, अखिलेश सिंह, जगन्नाथ शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ननकूउ गुप्ता व हेमंत गुप्ता शामिल रहे। भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, पूर्व प्रधान प्रयास उपाध्याय, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह, और अन्य कई गणमान्य जनों ने भी शोभायात्रा में सहभागिता निभाई।

महराजगंज तिराहे पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जहां स्वामी श्याम जी महाराज का योगदान रहा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कार्यक्रम का संचालन किया और घोषणा की कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में एक और परशुराम द्वार का निर्माण जल्द कराया जाएगा।

इस पावन अवसर पर डॉ. अतुल कुमार दुबे, जगदीश उपाध्याय, सुरेंद्रनाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र, संदीप मिश्र, चंदन तिवारी, दीपक मिश्रा, रमेश मिश्रा, कल्पनाथ उपाध्याय, निलेश मिश्र, रामजी पांडे, संजय तिवारी, अमित पाण्डेय मुन्ना समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज