जौनपुर: लायंस क्लब इंटरनेशनल की जनपद शाखा, लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया है। रविवार को नगर के एक होटल में आयोजित संस्था की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से संजीव साहू को अध्यक्ष और बालकृष्ण साहू को सचिव चुना गया।

क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श कर रूपरेखा तय की गई। इसके उपरांत, नए सत्र के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी एवं संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रथम उपाध्यक्ष संजीव साहू का नाम सदन में रखा। इस प्रस्ताव का अनुमोदन अभिताश गुप्ता और आशीष गुप्ता ने किया, जिसके बाद सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि के साथ अपनी सहमति दी।


निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष संजीव साहू ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों से वर्ष भर सहयोग की अपेक्षा की, ताकि क्लब अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा सके। उन्होंने सहयोगी के रूप में सचिव पद के लिए बालकृष्ण साहू और कोषाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार कश्यप का नाम सदन में रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी खुशी व्यक्त की।
संस्थापक अध्यक्ष/चुनाव अधिकारी अजय गुप्ता ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर सभी का उत्साहवर्धन किया। ध्वज वंदना अभिताश गुप्ता ने पढ़ी, कार्यक्रम का संचालन सचिव अजय सोनकर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नवचयनित अध्यक्ष संजीव साहू ने दिया। कोषाध्यक्ष राजेश किशोर ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राजेंद्र सेठ, राजेश अग्रहरि, आनंद साहू, राज केशरी, प्रदीप प्रधान, डॉ. विष्णू गौड़, विनय साहू, अभिषेक जायसवाल, विनोद अग्रहरि, मनोज साहू, रवि गुप्ता, ज्ञानेंद्र साहू, ऋषि श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, योगेश साहू, रसाल बरनवाल, गोपाल जी साहू, विवेक गुप्ता, अजयनाथ जायसवाल, शम्भूनाथ सोनी, राकेश साहू, जितेंद्र सोनी, बृजेश विश्वकर्मा सहित कई सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Author: fastblitz24


