Fastblitz 24

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने जौनपुर में किया ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारा

जौनपुर: ज्येष्ठ माह के चौथे और अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर, जौनपुर शहर भक्तिमय हो उठा। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने इस शुभ अवसर पर कोतवाली चौराहे पर स्थित पवनपुत्र हनुमान जी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। प्रख्यात कर्मकांड विद्वान पंडित रजनीकांत द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात, ढोल और मजीरे की धुन पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें स्वयं राज्यमंत्री यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सुंदरकांड पाठ की समाप्ति के बाद, भगवान हनुमान जी की भव्य आरती की गई। इसके उपरांत, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने भंडारे में बने प्रसाद का भोग भगवान को लगाकर विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पुनीत कार्य में राज्यमंत्री स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रसाद वितरण करते नजर आए। सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और हजारों की संख्या में उपस्थित जनमानस को प्रसाद वितरित किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज