जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर 5 अभियुक्तों को भारतीय न्याय संहिता में सम्बंध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब की गई जब दो अलग-अलग मामलों में विवाद बढ़ने की आशंका थी और शांति भंग होने की संभावना बन रही थी।

थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह थाना परिसर में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान दो अलग-अलग मामलों में पक्षों के बीच विवाद होने लगा। एक मामले में शनि जौसवार (पुत्र गुलाब जैसवार), गोलू गिरी (पुत्र दीनानाथ गिरी) और मुन्नीलाल गिरी (पुत्र ओमप्रकाश) के बीच शराब पीने को लेकर तीखी बहस हो रही थी। वहीं, एक अन्य प्रकरण में सरोज (पत्नी अरविंद) और दूसरे पक्ष के अजय (पुत्र कैलाश) व बृजेश (पुत्र कैलाश) के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे एक-दूसरे पर हमला करने को उतारू हो गए। ऐसे में किसी भी गंभीर अपराध को रोकने और शांति व्यवस्था भंग होने से बचाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
पूरा पढ़िए… ????


पुलिस के अनुसार, इन सभी अभियुक्तों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना जारी रखा और फौजदारी पर आमादा हो गए। इससे स्पष्ट हो गया कि वे शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के सभी आदेशों और निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Author: fastblitz24


