Fastblitz 24

वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग पर दर्दनाक हादसा, विद्यालय लिपिक की ट्रेन से कटकर मौत

जौनपुरबक्शा थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग पर कुल्हनामऊ गांव के पास मंगलवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक विद्यालय लिपिक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी विनय कुमार सिंह जनता इंटर कॉलेज खपड़हा में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वे जौनपुर जा रहे थे। रास्ते में जब वह शौच के लिए रेलवे लाइन के पास रुके थे, तभी जफराबाद से बक्शा स्टेशन की ओर आ रहे रेलवे लाइन की बिजली ठीक करने वाले टावर वैगन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूरा पढ़िए… ????

               रेलकर्मी अतुल राज की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के पुत्र आशीष सिंह आंसू ने पुलिस को दिए तहरीर में घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद शव को अंत्य परीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और विद्यालय के स्टाफ बक्शा थाने पहुंच गए, जहाँ उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज