जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर) – जनपद के निवासी सुशील पाल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से नीट 2025 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। घर पर रहकर और प्रयागराज की प्रतिष्ठित कोचिंग ‘फिजिक्स वाला’ (PW) की ऑफलाइन शाखा से मार्गदर्शन प्राप्त कर, सुशील ने दूसरे प्रयास में 567 अंक और 2040 अखिल भारतीय रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और गृहनगर का नाम रोशन किया है।

सुशील पाल, पुत्र श्री राम अजोर पाल और श्रीमती शांति देवी, शुरू से ही शिक्षा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में हाईस्कूल की परीक्षा में 93% अंक प्राप्त किए थे, जबकि 2024 में इंटरमीडिएट में 92% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। नीट की तैयारी में उन्होंने पहले वर्ष 637 अंकों के साथ एक मजबूत शुरुआत की थी, और 2025 में अपने दूसरे प्रयास में 567 अंक हासिल करके सफलता के झंडे गाड़ दिए। उनकी यह उपलब्धि उनके माता-पिता के अटूट समर्थन और प्रेरणा के बिना संभव नहीं थी। यह ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।
Author: fastblitz24


