Fastblitz 24

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य”: संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशव्यापी आयोजन

जौनपुर: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” – इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस महत्वपूर्ण विषय को साकार करते हुए, संत निरंकारी मिशन शनिवार, को एक विशाल देशव्यापी योग कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। भारतभर में 1000 से अधिक स्थानों पर एक साथ प्रातः 6:00 बजे से योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। जौनपुर में भी शहर के अहमद खां मंडी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन सहित मिशन की 42 शाखाओं में यह कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु, सेवादल स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

 

स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले मैदानों और पार्कों में किया जाएगा। मिशन का मानना है कि व्यक्ति का वास्तविक स्वास्थ्य तभी पूर्ण होता है जब वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से संतुलित और जागरूक हो। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए संत निरंकारी मिशन अपने आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयासों के अंतर्गत योग को समग्र कल्याण का माध्यम मानते हुए निरंतर प्रयासरत है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का आशीर्वाद है कि “स्वस्थ मन, सहज जीवन” – उनका यह विचार इस बात पर जोर देता है कि मानव शरीर ईश्वर की अनुपम देन है जिसे स्वस्थ और सशक्त बनाकर ही मानव अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन कर सकता है। योग भारत की एक प्राचीनतम विद्या है, जो न केवल शरीर को बल देती है बल्कि मन को शांत और आत्मा को जागृत करने की क्षमता भी रखती है।

पूरा पढ़िए… ????

                संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी दी कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2015 से ही योग दिवस का नियमित रूप से देशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। यह पहल सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से निरंतर विस्तारित हो रही है। योग के नियमित अभ्यास से तनाव, असंतुलन और रोगों से बचाव होता है, जिससे व्यक्ति आत्मिक शांति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में अग्रसर होता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य यही है कि हम स्वयं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और एक सुखद, संतुलित एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की ओर बढ़ें।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज