Fastblitz 24

ईरान-इजरायल युद्ध: इजरायल के अस्पताल पर ईरान का बड़ा हमला, मचा हड़कंप!

एजेंसी, दुबई। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर आ गया है। इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने अब बैलिस्टिक मिसाइलों से पलटवार किया है। इस हमले में इजरायल के एक बड़े अस्पताल को निशाना बनाया गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 

इजरायल के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित सोरोका मेडिकल सेंटर पर हुए इस हमले से इजरायल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। यह अस्पताल इजरायल के दक्षिण के लगभग 10 लाख निवासियों को सेवाएं प्रदान करता है और इसमें 1,000 से अधिक बिस्तर हैं। अस्पताल के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हमले में अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों को काफी नुकसान हुआ है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद अस्पताल ने लोगों से इलाज के लिए न आने का अनुरोध किया है, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने भी इस हमले की पुष्टि की है और कहा है कि इजरायल अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।

पूरा पढ़िए… ????

             इस हमले के बाद विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अग्निशामकों ने बताया कि मेडिकल बिल्डिंग और कुछ अपार्टमेंट इमारतों पर हमला किया गया था। इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कितने लोग घायल हुए हैं या मारे गए हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने गुरुवार को बताया कि यह हमला तब हुआ जब इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया था। इससे पहले गुरुवार सुबह इजरायल ने चेतावनी दी थी कि वह हमला करेगा और लोगों से इलाके से भागने को कहा था। यह हमला दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को और अधिक बढ़ा सकता है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love