रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में खाकी वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। मिलक थाना क्षेत्र में एक दरोगा द्वारा दुष्कर्म पीड़िता को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशील मामलों को संभालने के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। जब वह थाने में शिकायत दर्ज कराने गई, तो हल्का दरोगा उदयवीर सिंह ने कथित तौर पर लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने रात में उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए, जिसमें उसने लिखा, “नहीं बाबू, तुम्हें नहीं मरने दूंगा। बाबू एक बार मिलना चाहा।” दरोगा ने लड़की से अकेले मिलने की जिद भी की।
पूरा पढ़िए… ????


जब पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, तो मां थाने पहुंची, लेकिन दरोगा ने उसे डांटकर भगा दिया। अगले दिन, सिपाही सरफराज पीड़िता के घर पहुंचा और बहाने से उसका मोबाइल लेकर चैट और फोटो डिलीट कर दिए। इस हरकत ने मामले को और भी संगीन बना दिया।
Author: fastblitz24



