Fastblitz 24

थाईलैंड में हड़कंप: 9 बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर महिला ने वसूले 100 करोड़ रुपये!

भारत: थाईलैंड से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी है। एक 30 वर्षीय महिला को 9 वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं के साथ यौन संबंध बनाने और फिर उन्हें तस्वीरों-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना थाईलैंड के बौद्ध संस्थानों और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

 

यह चौंकाने वाला मामला थाईलैंड का है, जहां विलावान एम्सावत नाम की एक 30 वर्षीय महिला को मंगलवार को बैंकॉक के नोनथाबुरी प्रांत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विलावान ने कथित तौर पर पिछले तीन वर्षों में कम से कम नौ बौद्ध भिक्षुओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने भिक्षुओं से लगभग 10.2 मिलियन यूरो (लगभग 102 करोड़ रुपये) की बड़ी रकम वसूली।

पूरा पढ़िए… ????

इस गिरफ्तारी के बाद, विलावान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, गिरफ्तारी से पहले स्थानीय मीडिया से बातचीत में उसने एक रिश्ते की बात स्वीकार की थी और कहा था कि उसने उस भिक्षु को पैसे दिए थे। इस घटना ने थाईलैंड के बौद्ध समुदाय में व्यापक चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि इसमें वरिष्ठ भिक्षुओं के शामिल होने का आरोप है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज