जौनपुर। चन्दवक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ साइबर अपराधों में वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

यह मामला तब सामने आया जब 11 जुलाई 2024 को एक आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी के साथ मनीष नाम के एक व्यक्ति ने अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में दूरी बनाने पर आरोपी ने उसकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने, तस्वीरों पर गंदे कमेंट करने और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर संबंध धाराओं में बी.एन.एस. और 67 आईटी एक्ट के तहत मनीष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इस मामले में कल्लू पुत्र नशीम, निवासी कोपा, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके बाद अभियोग में संबंध धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
Author: fastblitz24



