Fastblitz 24

लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में पुलिस जांच में जुटी

मछलीशहर: मछलीशहर में उस समय हड़कंप मच गया जब घर से लापता कक्षा 9 के एक छात्र का शव उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया है और परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जिसके बाद पुलिस गहन जांच में जुट गई है।

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के छांछो गांव निवासी दिलीप शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र अभिनव शुक्ला उर्फ अभि रविवार से लापता था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव स्थित पंधारी यादव की पेट्रोल टंकी के पीछे अभिनव का शव पड़ा देखा। यह खबर आग की तरह फैली और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिनव मछलीशहर नगर के शांति मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था।

 

पूरा पढ़िए… 👇

इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक अभिनव के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दादा रमेश शुक्ला ने आशंका जताई है कि उनके पोते की किसी ने हत्या कर शव को वहां फेंका है। उन्होंने पुलिस से मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज