Fastblitz 24

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जौनपुरजनपद में मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है, जहाँ एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना ने समाज में सुरक्षा और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते 16 जुलाई को खुटहन थाना क्षेत्र के नवासी ग्राम में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति शाम 7 बजे घर से निकली थी। काफी तलाश के बाद जब वह रात 12 बजे घर लौटी तो उसके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोटों के निशान थे। पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ जबरदस्ती की गई। अगले दिन पीड़िता के पति जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां एक वाहन (UP44W9049) मिला, और स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था। विवेचना में पीड़िता के बयान और वादी के आधार पर तीन आरोपियों के नाम सामने आए।

पूरा पढ़िए… 👇

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनमानपुर की सुबह सूचना मिलते ही आरोपी आरिफ उर्फ असलम निवासी पटेला को सुबह 5:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेराज़ उर्फ बब्बू पुत्र रियाजुद्दीन निवासी पटेला और मोहम्मद फिरोज पुत्र वसीर निवासी मदारपुर को दोपहर 12:35 बजे दबोच लिया गया। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ खुटहन में संबंध धाराओं में बीएनपीएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में नामजद रह चुके हैं। मेराज़ के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है, वहीं फिरोज पर एक अन्य मुकदमा सरपतहां थाना क्षेत्र में चल रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उप निरीक्षक परमानंद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अजय गोंड, कांस्टेबल अमित कुमार, ज्ञान सिंह, राजेश यादव और अखंड प्रताप सिंह शामिल रहे। यह घटना समाज में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देती है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love