Fastblitz 24

जालसाजी का पर्दाफाश: ऑनलाइन विज्ञापन देकर ठगी करने वाला गैंगेस्टर गैंग गिरफ्तार

जौनपुरऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगाम लगाते हुए जौनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सरायख्वाजा पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापन देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इस गिरोह का सरगना, जो गैंगेस्टर एक्ट का वांछित और 10,000 रुपये का इनामी भी था, सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से 4200 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह गिरोह लोगों को ट्रैक्टर, भैंस और अन्य सामान बेचने का झांसा देकर सुनसान इलाकों में बुलाता था। पीड़ित जैसे ही मौके पर पहुंचते थे, ये लोग उनसे पहले ऑनलाइन पैसे ले लेते थे और फिर अतिरिक्त पैसों की मांग करते थे। पैसे न देने पर गाली-गलौज और मारपीट करते थे। हाल ही में, सचिन कुमार मिश्र नामक व्यक्ति से ट्रैक्टर दिखाने के बहाने एक लाख रुपये की ठगी की गई थी, जबकि विनोद कुमार पांडेय से भैंस दिखाने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे गए और पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की गई। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की।

पूरा पढ़िए… 👇

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यह गिरोह कुत्त्तूपुर चौराहे पर एक मंदिर में इकट्ठा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। कुछ समय बाद दो और आरोपी मोटरसाइकिल पर आए, जिन्हें भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना जितेंद्र यादव है, जो एक बी.टेक स्नातक है। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से इस तरह की ठगी को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें लूट, गैंगेस्टर एक्ट और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love