जौनपुर: जनपद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के सरायख्वाजा और रामपुर थाना क्षेत्रों में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कुल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस ने अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। जौनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है।


दीपक गुप्ता को गुरुवार को सिद्दकीपुर तिराहा से जमुहाही जाने वाली सड़क के पास से पकड़ा गया। उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंध धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा और कांस्टेबल विनोद सिंह शामिल थे।

पूरा पढ़िए… 👇


इधर रामपुर थाना पुलिस ने भी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर टॉप-10 अपराधी दीपक यादव पुत्र महादेव यादव को गिरफ्तार किया है। दीपक यादव को गुरुवार को डीहबाबा मंदिर इमिलिया घाट पुल के पास से पकड़ा गया। उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दीपक यादव का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें आर्म्स एक्ट, चोरी, और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
Author: fastblitz24



