Fastblitz 24

कायस्थ महासभा 7235 की महिला टीम घोषित: शशिकला श्रीवास्तव संरक्षक, साक्षी श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष; नारी शक्ति को एकजुट करने का आह्वान

जौनपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की उत्तर प्रदेश महिला शाखा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ‘दीनू भईया’ से विचार-विमर्श के बाद, प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा सुश्री साक्षी श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर) ने टीम का गठन किया। इस घोषणा में श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव को प्रदेश संरक्षक, श्रीमती निशा श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव, और श्रीमती सुमति श्रीवास्तव एवं श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर, प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश महिला शाखा का लक्ष्य प्रदेश में नंबर वन संगठन बनना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समस्त नारी शक्ति एकजुट होकर समाज को एक नई दिशा और प्रगति की ओर ले जाने का कार्य करेगी। उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। मुख्य अतिथि एवं महिला शाखा की प्रदेश संरक्षक श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव ने सामाजिक संगठनों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में आगे आना होगा और बताया कि कायस्थ महासभा 7235 का गठन ही सभी कायस्थ समाज के लोगों को सम्मान देने के लिए हुआ है। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिदिन पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की बात भी कही।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love