Fastblitz 24

केराकत पुलिस ने शातिर अपराधी को दबोचा: चोरी का मोबाइल और अवैध असलहा बरामद

जौनपुर: केराकत पुलिस टीम को आज एक बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अपराधी को चोरी के मोबाइल, अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी खेराकत क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है।

केराकत के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आज पुलिस ने सिंटू यादव उर्फ सरविन्द यादव पुत्र लालता यादव को खडहर डगरा रेलवे अंडर पास के पास से धर दबोचा। सिंटू सुरहुरपुर, थाना केराकत, जौनपुर का निवासी है।

पूरा पढ़िये 👇

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी के पास से एक चोरी का ITEL-AWESOME मोबाइल फोन, एक .315 बोर का तमंचा और एक .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सिंटू यादव के खिलाफ संबंध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love