Fastblitz 24

केराकत पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा: चोरी की बाइक और अवैध असलहा बरामद

जौनपुर: केराकत पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई।

केराकत के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने शुभम निषाद उर्फ निरहुआ (पुत्र अमरनाथ निषाद, निवासी बम्बावन, थाना केराकत) और इंद्रजीत यादव उर्फ इंदल (पुत्र राजबली यादव, निवासी बेहड़ा, थाना केराकत) को नाऊपुर बॉर्डर, थाना केराकत से गिरफ्तार कर लिया।

पूरा पढ़िये 👇

पुलिस ने इन दोनों आरोपी के पास से एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP62 Y 6193), एक .315 बोर का तमंचा और एक .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ सम्बन्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद, दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love