Fastblitz 24

नारी सशक्तिकरण का प्रतीक सांसद डिंपल यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं: शर्मिला यादव

जौनपुरसमाजवादी महिला सभा, जौनपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती शर्मिला रमेश यादव के नेतृत्व में आज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद श्रीमती डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले साजिद रशीदी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को तहरीर सौंपकर साजिद रशीदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

शर्मिला यादव ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “कानून को अपना काम करना चाहिए और दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।”उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनके बयान ने न केवल समाज के सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाई है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा किया है। शर्मिला यादव ने जोर देकर कहा, “हमारी सांसद श्रीमती डिंपल यादव करोड़ों महिलाओं की प्रेरणास्रोत हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की मानसिकता खतरनाक है। यह अपमान सिर्फ माननीय डिंपल यादव का ही नहीं, बल्कि समस्त नारी शक्ति का अपमान है।”

पूरा पढ़िये 👇

इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब, महिला सभा की राष्ट्रीय नेता डॉ. सुमन यादव, महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रीमती उषा जायसवाल, श्रीमती सुशीला यादव, श्रीमती सोनी यादव, श्रीमती शिवांगी जायसवाल, श्रीमती तारा त्रिपाठी, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. जंग बहादुर यादव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि यादव, विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष दिलीप प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज