Fastblitz 24

नाग पंचमी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, एक की हालत गंभीर

खरगोननाग पंचमी के पावन अवसर पर बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे खरगोन जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे खरगोन जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर सेगांव के पास तिरी फाटे पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सेगांव में प्राथमिक उपचार दिलवाया। इसके बाद, रात करीब 10:30 बजे सभी घायलों को खरगोन जिला अस्पताल ले जाया गया।

पूरा पढ़िये 👇

सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा ने बताया कि रिंकू सिंह नामक घायल की स्थिति गंभीर है और उसे आईसीयू में रखा गया है। अन्य घायलों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं, और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

पनवाड़ा के सरपंच किन्नौर सिंह पटेल के अनुसार, पिकअप में कुल 20 ग्रामीण सवार थे, जो सभी पनवाड़ा और सांगवी गांव के निवासी हैं। घायलों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

यह सभी श्रद्धालु नाग पंचमी के अवसर पर भिलट देव मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने गांव लौट रहे थे। फिलहाल, हादसे के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज