Fastblitz 24

केराकत में धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जौनपुरआज को केराकत थाना क्षेत्र के पसेवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के निवासी शमशेर चौहान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल शमशेर ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को घटना की गहन जांच और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूरा पढ़िये 👇

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। इस जघन्य वारदात के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। गांव में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है, और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love