Fastblitz 24

एक ही गांव की दो विवाहिताएं एक सप्ताह से लापता, युवकों पर अपहरण का आरोप

जौनपुरजनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक ही गांव की दो विवाहिताएं बीते 21 जुलाई से घर से लापता हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनके वापस न लौटने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। महिलाओं के पतियों ने गांव के ही दो युवकों पर उन्हें बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव की एक 26 वर्षीय और एक 22 वर्षीय विवाहिता 21 जुलाई को घर वालों से किसी काम का बहाना बनाकर निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद उनके घर न लौटने से ससुराल पक्ष के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।

पूरा पढ़िये 👇

दोनों विवाहिताओं के पतियों ने गौराबादशाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी तहरीर में गांव के ही दो युवकों पर इन महिलाओं को अगवा कर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस लापता महिलाओं का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिन लड़कों पर आरोप लगाया गया है, उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज