Fastblitz 24

जौनपुर जिला अस्पताल में घुसा पानी, मरीजों में मची अफरा-तफरी

जौनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद, जौनपुर के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय की बदहाली बुधवार को सामने आ गई। हल्की सी बारिश होते ही अस्पताल की ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में पानी घुस गया, जिससे मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

आज दिन में जिला अस्पताल में एक अजब नजारा देखने को मिला। ओपीडी के अंदर पानी भर जाने से मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मरीज पानी के बीच से ही आने-जाने को मजबूर थे। यह स्थिति जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ओपीडी में जलजमाव ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। मरीजों का कहना था कि आखिर ऐसे में बेहतर इलाज की उम्मीद कैसे की जा सकती है, जब अस्पताल परिसर ही सुरक्षित न हो।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज