जौनपुर : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की कामना के साथ एक अनोखी ‘PDA’ कांवर यात्रा गुरुवार को जौनपुर के बदलापुर पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे बरेली के गौरव भोले और उनके साथियों का समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।


यह यात्रा 5 जुलाई को बरेली से शुरू हुई थी और हरिद्वार के हर की पौड़ी से 51 लीटर गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जा रही है। गौरव भोले ने बताया कि उनकी यह यात्रा लगभग 800 किलोमीटर लंबी है, जो हरिद्वार से बरेली, लखनऊ होते हुए काशी तक जाएगी।
पूरा पढ़िये 👇


यह कांवर यात्रा धार्मिक आस्था और राजनीतिक समर्पण का एक अनूठा संगम है। यात्रा के दौरान ‘PDA’ और ‘मिशन 2027 अखिलेश यादव CM’ के नारे लिखे हुए हैं। गौरव भोले और उनके साथियों ने इन नारों को अपने शरीर पर भी गुदवाया है। गौरव का कहना है कि उनकी आस्था भगवान शिव और अखिलेश यादव दोनों के प्रति है। उनका उद्देश्य 51 लीटर गंगाजल से भरी कांवर से काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव से प्रार्थना करना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बने।
गौरव भोले ने ‘PDA’ का अर्थ बताते हुए कहा कि यह पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यक समाज की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की यही कामना है।
बदलापुर में इस यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग और सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला महासचिव आरिफ हबीब, जिला सचिव गुलाब यादव, विधानसभा क्षेत्र बदलापुर के अध्यक्ष रामजतन यादव, संजय यादव, अशोक निषाद, सुक्खूराम यादव और रविंद्र मौर्य सहित कई कार्यकर्ता उपास्थि त थे।
Author: fastblitz24



