Fastblitz 24

जमीन विवाद से परेशान व्यवसायी ने की आत्महत्या, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने रोका शव

जौनपुरमड़ियाहूं थाना क्षेत्र के औरइला पिपरा गांव में एक नमकीन व्यवसायी बाबूराम चौहान (65) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार सुबह उनके ही बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला।

जानकारी के अनुसार, बाबूराम के चार बेटे हैं, जो सभी मुंबई में रहते हैं। परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हाल ही में, उनके बड़े बेटे राजेश चौहान घर आए और जमीन में अपना हिस्सा मांगा। इस बात को लेकर गुरुवार रात बाबूराम और उनकी पत्नी शीला देवी के बीच तीखी बहस हुई। पत्नी राजेश को हिस्सा देना चाहती थीं, जबकि बाबूराम इसके खिलाफ थे।

पूरा पढ़िये 👇

विवाद के बाद सभी खाना खाकर सो गए। देर रात बाबूराम घर से करीब 200 मीटर दूर अपने बगीचे में गए और फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब लोगों ने उनका शव देखा, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।परिजन सुबह 9 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए जौनपुर स्थित रामघाट ले जा रहे थे, तभी मुंबई से बाबूराम के तीसरे बेटे किशन चौहान ने पुलिस को सूचना दी। किशन ने आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई राजेश ने पिता की हत्या की है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव का दाह संस्कार किया जा रहा है।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और रामदयालगंज के पास नंदगंज गांव में पिकअप पर जा रहे शव को रोक लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love