जौनपुर – सरपतहां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2016 से दर्ज एक मामले में फरार चल रहे वारंटी ओमप्रकाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और दुर्घटना करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम को सूचना मिली कि सम्बन्ध धाराओं से संबंधित आरोपी ओमप्रकाश पुत्र राम बुझारत उर्फ बुझारत अपने घर खरतावपुर में है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओमप्रकाश को उसके गांव से दबोच लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी की, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी को पुलिस की लंबे समय से चल रही खोजबीन का नतीजा माना जा रहा है।
Author: fastblitz24



