जौनपुर – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से अनुमति मिलने के बाद टीडी कॉलेज, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न विषयों में बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। यह उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है जो सीमित सीटों के कारण दाखिला नहीं ले पा रहे थे।

टीडी कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने बताया कि छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाविद्यालय ने सीट बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे विश्वविद्यालय ने स्वीकार कर लिया है। इससे अब अधिक से अधिक छात्रों को कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा।
पूरा पढ़िये 👇


प्राचार्य ने बताया कि बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, जैसे तिथि और समय, कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने प्रवेश के इच्छुक सभी विद्यार्थियों से संबंधित विभाग में जल्द से जल्द संपर्क कर अपना दाखिला सुनिश्चित कराने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने यह भी सूचित किया कि कक्षाओं का संचालन संबंधित विभागों द्वारा जारी सूचना के अनुसार शुरू हो चुका है।
Author: fastblitz24



