Fastblitz 24

थानेदार ने परिजनों को बिठाया कुर्सी पर, तस्वीरें वायरल; DIG ने दिए जांच के आदेश

बिहार – पूर्णिया में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की प्रभारी शबाना आजमी पर पुलिस नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। उन्होंने कथित तौर पर अपने परिजनों को थानेदार की कुर्सी पर बैठाया और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

यह मामला तब सामने आया जब शबाना आजमी द्वारा 27 जुलाई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गईं तस्वीरें वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में उनके दो रिश्तेदार कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि वह उनके बगल में खड़ी हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था, “जब मां-बाप की आंखों में खुशी देखनी हो, तो सपने सिर्फ खुद के लिए नहीं होते।”

पूरा पढ़िये 👇

इस घटना को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा करना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की स्थापना पूर्व एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने शहरी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए की थी, लेकिन इस घटना से लगता है कि टीओपी का उद्देश्य भटक गया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज