जौनपुर: जौनपुर में एक दारोगा को सड़क दुर्घटना के मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा, भालचंद प्रसाद सिंह, मुंगरा बादशाहपुर थाने में तैनात था, जिसे सोमवार को करियाव गांव से रंगेहाथों पकड़ा गया।

यह गिरफ्तारी एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर हुई। जौनपुर के सरपतहा के रहने वाले अजय प्रताप सिंह की कार का करियाव गांव में एक व्यक्ति की गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया था। जब अजय प्रताप सिंह ने मामले की शिकायत करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी, तो दारोगा भालचंद प्रसाद सिंह ने रिपोर्ट लगाने के बदले उनसे ₹10 हजार की रिश्वत की मांग की।
पूरा पढ़िये 👇


पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इसके बाद, टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने योजना बनाई। सोमवार को पीड़ित अजय प्रताप सिंह रिश्वत के पैसे लेकर करियाव गांव में दारोगा से मिले, जहां एंटी करप्शन टीम पहले से ही मौजूद थी। जैसे ही पीड़ित ने दारोगा को पैसे दिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपी दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें गोरखपुर स्थित न्यायालय में पेश करने के लिए ले गई। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
Author: fastblitz24



