Fastblitz 24

केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर की चंदवक यूनिट द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

जौनपुरचंदवक बाजार में देशभक्ति की उमंग से सराबोर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर की चंदवक बाजार यूनिट द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई। इस उत्सव वातावरण में औषधि निरीक्षक श्री रजत पांडे ने मुख्य अतिथि के तौर पर यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में चंदवक बाजार, केराकत बाजार, बजरंग नगर और आस पास के तमाम बाजारों के दवा व्यवसायियों ने जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री राजेन्द्र निगम ने किया। इस मौके पर सर्वेश दीक्षित, सपन शुक्ला, सुभाष गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, डा. प्रमोद गुप्ता, नंद लाल मौर्या सहित अनेक गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से सहभागी रहे। यात्रा के समापन पर चंदवक यूनिट के अध्यक्ष उमेश यादव ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया, और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प की बात कही।

पूरा पढ़िये 👇

क्या है तिरंगा यात्रा 

तिरंगा यात्रा भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के हिस्से के रूप में की जाती है। इसका उद्देश्य हर नागरिक में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करना है। यह यात्रा आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, दवा व्यवसायियों, सुरक्षा बलों, व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग की भागीदारी के साथ निकलती है। इसमें राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए, भारत माता की जय के नारों के साथ देश की एकता और स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जाता है। इस अभियान के तहत हर घर, दुकान, कार्यालय में तिरंगा फहराने के साथ-साथ तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर लोगों को अपनी तस्वीर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाता है

हर साल 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य सिर्फ झंडा फहराना नहीं, बल्कि तिरंगे के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्र की एकता का भाव लोगों के दिलों में भरना है

 

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज