Fastblitz 24

हर घर तिरंगा अभियान: जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस की धूम

जौनपुरस्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के मद्देनजर जनपद में व्यापक रूप से तिरंगा यात्रा और बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर नगर तक हर जगह इस अभियान की धूम मची हुई है।

इसी कड़ी में, ठेकेदार संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ‘बिंदू’ ने नगर के मालीपुर मोहल्ले में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लिया। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पूरा पढ़िये 👇

उन्होंने आगे कहा कि आजादी की लड़ाई में जनपद वासियों का योगदान भी सराहनीय रहा है। उन्होंने सुल्तानपुर-जौनपुर मार्ग स्थित धनियामा पुल को उड़ाने की घटना का जिक्र किया, जिसमें युवा छात्र जमींदार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग गए थे। इस दौरान अंग्रेज पुलिस अधिकारियों की गोली से जमींदार सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। ऐसे वीर सपूतों को हमेशा याद किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शोभ प्रकाश सिंह, दीनानाथ पाल, राहुल सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love