Fastblitz 24

चोरी का मोबाइल बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जौनपुरमुंगराबादशाहपुर पुलिस ने चोरी की एक मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंचायत भवन के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी का विवो Y56 5G मोबाइल बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक ज्योति प्रकाश चौबे अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में है। सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए विजाधरमऊ गाँव के पंचायत भवन के पास से मोनू गौतम (पुत्र ओम प्रकाश गौतम) को हिरासत में ले लिया।

पूरा पढ़िये 👇

जांच में पता चला कि यह मोबाइल से संबंधित है, जो चोरी के एक मामले में दर्ज है। मोनू गौतम का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में उपनिरीक्षक ज्योति प्रकाश चौबे के साथ हेड कांस्टेबल निहाल सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव, दिनेश सोनकर, हरीश कुमार, पंकज मिश्रा, जाकिर हुसैन, भीम भारद्वाज और महिला कांस्टेबल सोनम सिंह शामिल थे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज