जौनपुर: नेवढ़िया पुलिस ने मंगलवार को शांति भंग करने की आशंका के चलते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को वैधानिक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

यह कार्रवाई थाना नेवढ़िया के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने सम्बंध धाराओं के तहत इन सभी को हिरासत में लिया।इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बब्बन यादव, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, कांस्टेबल भोलानाथ कन्नौजिया और महिला कांस्टेबल मयंका कन्नौजिया शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: fastblitz24



