जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास बुधवार की दोपहर बाईक व डीसीएम की जोरदार टक्कर में बाईक सवार किशोर की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मालूम हो कि रानीपुर गांव निवासी 14 वर्षीय रूद्र कुमार गुप्ता पुत्र धीरज गुप्ता बुधवार की दोहर अपनी बाईक से वापस अपने घर जा रहा था कि उसी समय वह डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास की जुटी भीड़ ने घायल किशोर को आनन फानन में नीजी अस्पताल भेजवाया और घटना की सूचना परिजनों को दे दी। किशोर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Author: fastblitz24



