जौनपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा व अन्य त्यौहारों को देखते हुए विभिन्न धर्म के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग.कर सभी से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

शुक्रवार के दिन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न समुदाय के प्रमुख धर्मगुरुओं, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में शांति, आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी धर्मगुरुओं से सहयोग की अपील की गई। उस दौरान जुलूस, पंडाल, मूर्ति विसर्जन आदि की व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया। कमेटी की मीटिंग में त्यौहारों के दौरान ध्वनि नियंत्रण, सड़क पर अतिक्रमण से बचाव, ट्रैफिक प्रबंधन व विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही गई। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई और सभी आयोजनों को पूर्व अनुमति लेकर ही आयोजित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को आश्वस्त किया गया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जरूरी तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। जनपदवासियों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे, शांति व सद्भाव बनाए रखते हुए त्यौहारों को मिल.जुल कर मनाएँ। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।


Author: fastblitz24



